फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पाइप बिछाने की धीमी गति पर मंत्री ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

मशोबरा, समिट्री में चल रहा पाइप बिछाने का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में 24 घंटे पानी की आपूर्ति को लेकर चल रहे पाइप बिछाने के कार्यों की धीमी गति को लेकर शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुएज कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाई है। मंत्री ने मशोबरा, समिट्री और समरहिल क्षेत्रों का दौरा कर कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर खोदाई के बाद सड़कों की मरम्मत न होने पर स्थानीय लोगों समेत पार्षदों ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शहरी विधायक हरीश जनारथा और महापौर सुरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को वार्डों का दौरा किया। मंत्री ने मशोबरा पहुंचने के बाद सुएज कंपनी द्वारा बिछाए जा रहे पाइप के कार्यों को लेकर जांच की। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को दो टूक कहा कि पाइप लाइन बिछाने के बाद कंपनी मरम्मत कार्य बेहतर तरीके से नहीं कर रही है। मशोबरा वार्ड की पार्षद विशाखा मोदी, शांति विहार से पार्षद विनीत शर्मा और इंजनघर वार्ड के अंकुश वर्मा समेत अन्य पार्षदों ने कंपनी के कार्यों को लेकर कई शिकायतें की हैं। मंत्री ने कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खोदाई के तुरंत बाद सड़कों की गुणवत्ता पूर्ण मरम्मत कार्य किया जाए। कंपनी का दावा है कि मशोबरा में अधिकांश कार्य हो चुका है। ऐसे में जल्द ही शहर के अन्य वार्डों में भी काम शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर एसजेपीएनएल के एमडी वीरेंद्र ठाकुर, एजीएम बसंत राठौर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कंपनी का दावा है कि शुरुआती चरण में मई में सबसे पहले मशोबरा में 24 घंटे पानी की आपूर्ति होगी। इसको लेकर कंपनी के अधिकारियों ने काम को लेकर प्रस्तुति दी है। हालांकि यह कितना सफल होता है इस पर आगामी महीनों में ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मंत्री के समक्ष पार्षदों ने बताया कि समिट्री वार्ड में नाले में पानी के पाइप डाल दिए हैं। मंत्री ने इसे हटाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें