शिमला। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में आयोजित राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में देश-विदेश से 12 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जंबूरी में राजकीय महाविद्यालय संजौली से तीन रोवर्स और चार रेंजर्स ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने अलग-अलग परिधानों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति को प्रस्तुत किया। रोवर कार्तिक और अक्षत ने एक देश एक चुनाव विषय पर आयोजित संगोष्ठी में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से रखे। रेंजर अनन्य और रोवर कुणाल ने प्रदेश की संस्कृति दर्शाने वाले मुख्य द्वार के निर्माण में योगदान दिया। रेंजर महक इशिता और कुसुम ने हिमाचल के परंपरागत व्यंजनों की तैयारी में सहयोग किया। जंबूरी से लौटने के बाद सभी प्रतिभागियों ने रोवर लीडर प्रशांत और रेंजर लीडर पूनम चंदेल के साथ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. भारती भागड़ा को स्मृति चिह्न भेंट किए। संवाद