फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला पहुंचे केंद्रीय मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को करेंगे सम्मानित

Mon, 22 Aug 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
धामी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले भागमल सौहटा के परिवार को सोमवार को केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पांडे सम्मानित करेंगे। भाजपा ने देश में तिरंगा यात्रा शुरू की है। इसके चलते सोमवार को पांडे उनके गांव में धार में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। पांडे इस कार्यक्रम को लेकर शिमला पहुंच गए हैं। पीटरहॉफ में उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ तिरंगा यात्रा को लेकर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


मोदी सरकार कि ओर से ये सम्मान स्वतंत्रता सेनानियों को दिया जा रहा है। स्वर्गीय भागमल सौहटा का जन्म धार गांव में हुआ था। वे वर्ष 1922 से स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े। वर्ष 1938 में प्रजामंडल आंदोलन का नेतृत्व किया। 1939 में प्रसिद्ध धामी गोलीकांड के बाद अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

भागमल सौहटा ने स्वतंत्रता आंदोलन में एक वर्ष 13 दिनों का कारावास कोट लखपत जेल में बिताया, जो अब पाकिस्तान में है। स्वतंत्रता आंदोलन के बाद वे हिमाचल निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेता रहे और विभिन्न सामाजिक आंदोलनों से उनका नाता रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री पांडे ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से देश में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भागमल हिमालय रियासती प्रजामंडल के संस्थापक सदस्य थे। धामी आंदोलन के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अनुराग ठाकुर ने रखा है सेंट्रल यूनिवर्सिटी का मामला
पांडे ने बताया कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल में सेंट्रल यूनिवर्सिटी का मामला उठाया है। उन्होंने इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने देहरा में खोलने के संकेत दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें