फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग टनल का दौरा करेंगे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू

Mon, 13 Aug 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

8.8 किलोमीटर लंबी रोहतांग टनल के लिए निरीक्षण के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू मंगलवार को मनाली आएंगे। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का दौरा स्थगित होने के बाद मनाली पहुंच रहे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रोहतांग टनल का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


वे 14 और 15 अगस्त को मनाली दौरे पर होंगे।  रिजिजू चंडीगढ़ से वायु सेना के हेलीकाप्टर से उड़ान भरेंगे और वाया किन्नौर होकर मनाली में उतरेंगे। रोहतांग टनल के निरीक्षण के साथ केंद्रीय मंत्री 15 अगस्त को बीएसएफ की साइकिल रैली के समापन कार्यक्रम में भी बतौर मुख्य अतिथि होंगे।

उनके दौरे के लिए मनाली में सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित दौर को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें