फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर बोले- कोरोना से लड़ने के लिए मिलेगी सामग्री

Wed, 05 May 2021 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर शीघ्र निजी प्रयासों से मास्क, पीपीई  किट और मेडिकल उपकरण प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों को उपलब्ध करवाने जा रहे हैं, जिससे कोरोना वॉरियर्स और मरीजों को मेडिकल उपकरणों की कमी न हो। अनुराग ने कहा कि कोरोना काल के इस कठिन दौर में केंद्र और राज्य सरकारें पूरी जिम्मेदारी के साथ राहत और बचाव के सारे उपाय कर रही हैं।

विज्ञापन


जयराम सरकार ने हिमाचल वासियों को इस वैश्विक आपदा से राहत पहुंचाने और इसका प्रसार रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं। वह भी अपने निजी प्रयासों से हिमाचल के सभी जिलों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने जा रहे हैं। कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते पूरे देश में ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है।

मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश में ऑक्सीजन की निरंतरता को बनाए रखने के लिए विदेशों से आयात होने वाले ऑक्सीजन प्लांट और मशीनरी पर उत्पाद शुल्क और कस्टम ड्यूटी नहीं लगाने का फैसला किया है। पूरे देश में 551 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए भी पैसा अलॉट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें