सेना भर्ती लिखित परीक्षा- फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मंडी के पड्डल मैदान में 30 मई को होने वाली सेना भर्ती की लिखित परीक्षा कोविड के चलते स्थगित कर दी गई है। भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल एम. राजाराजन ने बताया कि मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए एक से 12 मार्च तक कृषि विवि पालमपुर में भर्ती करवाई गई थी।
इसमें पास युवाओं के लिए तीस मई को लिखित परीक्षा रखी गई थी। निदेशक ने कहा कि रीमेडिकल में पास हुए 89 उम्मीदवार अभी तक मूल दस्तावेज भर्ती कार्यालय में जमा नहीं करा पाएं है, उन सभी उम्मीदवारों की सूची भर्ती कार्यालय मंडी के नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है। 5 मई से कोविड संक्रमण के कारण इन उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों को जमा करने की प्रक्रिया भी कुछ दिनों के लिए बंद कर दी गई है। यह कार्य अब पहली जून से 3 जून तक पूरा किया जाएगा।