फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दिन औसतन इतना दैनिक भत्ता ले रहे जयराम सरकार के मंत्री, आरटीआई में खुलासा

Sat, 19 Oct 2019 11:53 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल की जयराम सरकार के ज्यादातर मंत्री हर दिन औसतन 1800 रुपये का दैनिक भत्ता ले रहे हैं। सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी राज्य सरकार के उप सचिव अकाउंट ने सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार को दी है।

विज्ञापन


रवि ने राज्य सचिवालय से हर दिन हो रहे खर्च का ब्योरा मांगा था। सूचना के जवाब में सचिवालय ने 76 पेज की जानकारी दी, जिसे खंगालने पर हैरान करने वाली जानकारी सामने आई।

 पता चला कि दो मंत्रियों को छोड़कर ज्यादातर मंत्री 25 दिन टूर पर रहते हैं। इस दौरान वह हर दिन 1800 रुपये के औसत के हिसाब से दैनिक भत्ता लेते हैं। यह तब है जब सरकार पर पचास हजार करोड़ का कर्ज है और सरकार लगातार खर्चे कम करने की बात कहती रहती है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि जो सूचना दी गई है उसमें संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज और कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा के दैनिक भत्ते की जानकारी शामिल नहीं है। इनकी सूचना उपलब्ध न कराने पर रवि कुमार अब अपील करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें