फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राम विलास से मिले किशन कपूर, मांगे 35 करोड़

Sat, 24 Mar 2018 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्री राम विलास पासवान से भेंट की। कपूर ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश को वर्ष 2016-17 का लगभग 35 करोड़ 99 लाख रुपये के बकाया उपदान को शीघ्र जारी करने का आग्रह किया।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली परियोजना को 31 मार्च, 2019 तक बढ़ाने की भी मांग की।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर मिट्टी के तेल का कोटा बढ़ाने और अन्नपूर्णा योजना के तहत गेहूं जारी करने का भी आग्रह किया। राज्य में खाद्यान्नों के भंडारण के लिए और अधिक गोदाम बनाने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि राज्य में गोदामों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली व अन्य योजनाओं के तहत वितरित की जा रही खाद्यान सामग्री का भंडारण करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


पासवान ने कपूर को आश्वस्त किया कि प्रदेश का लंबित वर्ष 2016-17 का उपदान शीघ्र जारी करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली परियोजना को आगे बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।

केरोसिन का कोटा बढ़ाने का मामला केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय से प्रभावी ढंग से उठाने और अन्नपूर्णा योजना के तहत गेहूं जारी करने के मामले को भी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से उठाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें