पंचायतों से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संचालित करने में मिलेगी मदद संवाद न्यूज एजेंसी शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 31 अगस्त को मशोबरा के क्रेग्नैनो स्थित राज्य पंचायत संसाधन केंद्र में नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का उद्घाटन करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। डिजिटल स्टूडियो के माध्यम से पंचायतों से जुड़े प्रशिक्षण, जागरूकता और अन्य डिजिटल गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।
मंत्री अनिरुद्ध सिंह 31 अगस्त को सुबह 11:00 बजे शिमला से सड़क मार्ग के जरिये क्रेग्नैनो के लिए रवाना होंगे। वह 11:30 बजे वह क्रेग्नैनो पहुंचेंगे। इसके बाद राज्य पंचायत संसाधन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन करेंगे। राज्य पंचायत संसाधन केंद्र में तैयार किया गया यह डिजिटल स्टूडियो पंचायत प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के प्रशिक्षण समेत डिजिटल माध्यम से ग्रामीण विकास से संबंधित गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा। उद्घाटन के बाद मंत्री दोपहर 12:00 बजे क्रेग्नैनो से शिमला के लिए रवाना होंगे।