फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अनिरूद्ध सिंह बोले- बागवानों के लिए सरकार नई नीति बनाने जा रही, 82 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Sat, 15 Aug 2026 02:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो घोषणाएं की हैं उन्हें पूरा किया जा रहा है। कहा कि बागवानों के लिए प्रदेश सरकार नई नीति बनाने जा रही है, जिसके तहत 82 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सबसे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया और बाद इसके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण करके सलामी ली। अपने संबोधन में अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान देने वालों को देश कभी नहीं भुला सकता।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के रणबांकुरों का भी देश की आजादी में जो योगदान रहा है, उसके लिए हम सदा उनके ऋणी रहेंगे। अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो घोषणाएं की हैं उन्हें पूरा किया जा रहा है। कहा कि बागवानों के लिए प्रदेश सरकार नई नीति बनाने जा रही है, जिसके तहत 82 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। सरकार इस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत भी नुकसान होने पर किसानों को प्रदेश सरकार द्वारा मदद प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी विषय पढ़ाना शुरू कर दिया गया है। 1 प्रतिशत ब्याज दर पर बच्चों को 20 लाख तक का शिक्षा ऋण मुहैया करवाया जा रहा है। प्रदेश के 156 स्कूलों में सीबीएसई की शुरूआत की गई है, जहां 24 हजार से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं। इनसे मात्र 2000 रुपये फीस ली जा रही है जबकि नीजि स्कूलों में यही फीस 50 हजार रुपये है। समारोह के दौरान देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मुख्यातिथि की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें