फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मिनी पंजाब बल्ह के जयराम टमाटर बेचकर बने करोड़पति, अब नया ट्रैक्टर लेंगे

Tue, 18 Jul 2023 10:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

जयराम सैनी ने बताया कि पिछले साल उन्होंने 10,000 क्रेट टमाटर बेचे थे। इससे उन्हें 55 लाख रुपये की ही आमदनी हुई, जबकि इस बार मात्र 8300 क्रेट बेचकर ही उनका मुनाफा डबल हो गया और करीब एक करोड़ दस लाख रुपए की राशि उन्होंने हासिल की है।
विज्ञापन
जयराम सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिनी पंजाब बल्ह के जयराम सैनी इस सीजन में टमाटर बेचकर करोड़पति बन गए हैं। उन्होंने 8300 क्रेट टमाटर बेचकर यह लाभ कमाया है। देशभर में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में किसान ने खूब लाभ कमाया। उन्होंने इस बार पिछले सीजन से भी दोगुना लाभ कम क्रेट बेचकर कमाया है। वह ढावण के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस बार टमाटर के दाम इतने अधिक मिले है कि वह करोड़पति बन गए। जयराम सैनी ने बताया कि पिछले साल उन्होंने 10,000 क्रेट टमाटर बेचे थे। इससे उन्हें 55 लाख रुपये की ही आमदनी हुई, जबकि इस बार मात्र 8300 क्रेट बेचकर ही उनका मुनाफा डबल हो गया और करीब एक करोड़ दस लाख रुपए की राशि उन्होंने हासिल की है।

विज्ञापन


मौसम ने बिगाड़ा खेल नहीं तो अधिक होती कमाई
जयराम सैनी ने कहा कि अगर मौसम की बेरुखी नहीं होती तो वह इससे अधिक भी मुनाफा कमा सकते थे। उन्होंने कहा कि 60 बीघा जमीन पर टमाटर की खेती की थी। इसके लिए डेढ़ किलो बीज बोया था। अब तक 8300 क्रेट बेच चुके हैं। अभी 500 क्रेट उनके पास हैं। उन्होंने कहा कि टमाटर को बीमारी न लगी होती तो वह 12000 क्रेट बेचते, मगर बारिश के चलते काफी फसल खराब हो गई। वह टमाटर के अलावा अन्य सब्जियां भी उगाते हैं। उनका इस क्षेत्र में 50 साल का तजुर्बा है। बीज, खाद और कीटनाशक की उन्हें अच्छी जानकारी है।

नया लेंगे ट्रैक्टर और अन्य उपकरण
उन्होंने कहा कि अगर मेहनत से काम किया जाए तो किसान क्या नहीं कर सकता। कहा कि कृषि की नई तकनीकों से भी अपडेट रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वह खेती की ओर अधिक ध्यान देंगे तो वह भी अच्छा आर्थिक लाभ कमा सकते हैं। जयराम सैनी ने कहा कि इन पैसों से वहां नया ट्रैक्टर खरीदेंगे और कुछ उपकरणों को बदलेंगे जो कि पुराने हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें