फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: बाजार में ब्लैक में बिक रहा सेना के लिए भेजा गया दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली के बाजार में सेना के नाम का दूध ब्लैक में बिक रहा है। एसडीएम मनाली ने छापेमारी कर एक दुकान से करीब 50 लीटर दूध के पैकेट बरामद किए हैं। पकड़े गए दूध के पैकेट में ‘डिफेंस सर्विस ऑनली’ अंकित है। पैकेट में एमआरपी भी अंकित नहीं है।
विज्ञापन


दुकानदार ने प्रारंभिक पूछताछ में यह कबूल किया है कि सेना के लोग उसके पास 40 रुपये प्रति लीटर दूध बेच जाते हैं। वह खुले बाजार में इस दूध को 57 से 60 रुपये प्रति लीटर बेच देता है। मनाली के पलचान में सेना के ट्रांजिट कैंप, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और लेह लद्दाख से सटे  सीमावर्ती इलाकों में तैनात जवानों के लिए रसद भी इसी रास्ते से जाती है।

ऐसे में सेना के नाम का दूध बाजार में बिकना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। ट्रांजिट कैंप पलचान में तैनात कर्नल विर्क ने कहा कि दुकानदार ने दूध छोड़ने वाले जवानों को पहचान लिया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सेना जांच में पुलिस की पूरी मदद करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

उधर, एसएचओ केडी शर्मा ने बताया कि सेना को दूध पैकेट के बैच नंबर भेज दिए हैं। अब सेना बताएगी कि दूध बाजार में कैसे पहुंचा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दूध पैकेट के बैच नंबर का मिलान सेना के रिकॉर्ड से किया जाएगा।

‘अमर उजाला’ की सूचना पर छापामारी
‘अमर उजाला’ की सूचना पर ही एसडीएम मनाली ज्योति राणा संबंधित दुकान में पहुंचीं। उन्होंने दुकानदार से दूध मांगा तो उसने सेना के नाम वाला पैकेट थमा दिया। पैकेट देखकर एसडीएम ने पुलिस को मौके पर बुला लिया और तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान करीब 50 लीटर दूध के पैकेट बरामद किए गए।

एसडीएम मनाली ज्योति राणा का कहना है कि दुकान से सेना के नाम का दूध बरामद हुआ है। अब अन्य दुकानों में भी जांच की जाएगी। सेना के उच्च अधिकारियों को भी जांच के लिए लिखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें