फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दूध खरीद मूल्य

Fri, 27 Mar 2020 08:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश दूध प्रसंघ ने प्रदेश के किसानों से दूध खरीद मूल्य में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। प्रसंघ ने निर्णय लिया है कि पहली अप्रैल से मिल्कफेड किसानों को चार प्रतिशत फैट और 8.5 प्रतिशत एसएनएफ वाले प्रति लीटर दूध के 25 रुपये 80 पैसे प्रति लीटर की जगह 27 रुपये 80 पैसे देगा देगा। प्रसंग के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने बताया कि इससे प्रदेश के लगभग 45 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। यह वृद्धि पेश किए गए बजट में घोषणा के अनुरूप की गई है।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त मिल्कफेड ने दुग्ध सहकारी सभाओं के सोसायटी कमीशन में भी 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वर्तमान में मिल्कफेड द्वारा सहकारी सभाओं को 4.5 प्रतिशत सोसायटी कमीशन के रूप में दिया जा रहा है, जो 0.5 प्रतिशत बढ़ाने के बाद 5.0 प्रतिशत हो जाएगा और इसे भी 1 अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन-कर्फ्यू के दौरान जो किसान पहले अन्य दुकानदारों, विक्रेताओं को दूध बेचते थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते दूध नहीं दे पा रहे हैं, उनका दूध मिल्कफेड खरीदेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें