फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर वीडियो बनाने वाला पुलिस कर्मी निलंबित

Fri, 27 Mar 2020 07:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कश्मीर तो होगा, लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा कविता सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद देश भर में सुर्खियों में आए मंडी के सरकाघाट निवासी हेड कांस्टेबल मनोज ठाकुर को थाने में लट्ठों को सैनिटाइज करते हुए लट्ठ तो बजेगा, लेकिन कोरोना नहीं होगा कहते हुए वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और एसपी मंडी तक जा पहुंचा। इस पर एसपी ने विभागीय जांच के आदेश दे दिए। मनोज कुमार को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। 

विज्ञापन


वीडियो में मनोज ठाकुर कह रहे हैं कि लट्ठ तो बजेगा, लेकिन कोरोना नहीं होगा। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि यह वीडियो हाल ही में सदर थाना मंडी में रिकॉर्ड किया गया है। वीडियों में मनोज कह रहे हैं कि लट्ठों को उनके लिए सैनिटाइज किया जा रहा है, जो कर्फ्यू का उल्लंघन करेंगे। उधर, एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि मनोज ठाकुर को लाइन हाजिर कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस ने कर्फ्यू के बाद 38 मामले दर्ज किए हैं। इनमें 10 मामले उन लोगों के खिलाफ दर्ज हैं, जिन्हें होम क्वारंटाइन के लिए रखा गया था, लेकिन उन्होंने इसका उल्लंघन किया। 28 ऐसे लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं, जिन्होंने कर्फ्यू का उल्लंघन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें