फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्कफेड का दूध और पनीर हुआ महंगा

Fri, 03 Oct 2014 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कफेड ने शिमला शहर में दूध प्रति किलो दो रुपये मंहगा कर दिया है। 40 रुपये प्रतिकिलो मिलने वाला पैकेट बंद दूध अब 42 रुपये में मिलेगा। एक अक्तूबर से दूध के नए दाम लागू कर दिए हैं।
विज्ञापन


खुले दूध में एक रुपये में बढ़ोतरी की है। मिल्कफेड का दावा है कि अब भी दूसरी दुग्ध कंपनियों के मुकाबले वह बाजार में सस्ता और बेहतरीन दूध बेच रहे हैं। दूध के अलावा पनीर के दाम भी बढ़ा दिए हैं।

पनीर भी हुआ महंगा

पनीर में प्रति किलो 10 रुपये और 200 ग्राम की पैकिंग में 53 से 55 रुपये किया है। मिल्क फेड प्रबंधन का कहना है कि दूसरी कंपनियों ने अप्रैल और मई में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी थी।
विज्ञापन


प्रबंधन ने खरीद मूल्य प्रति लीटर 18.80 रुपये से बढ़ाकर 19.80 कर दिया है। मिल्क फेड के प्रबंधन निदेशक एके ठाकुर ने कहा कि दूध और पनीर के मूल्यों में कुछ बढ़ोतरी की है। बावजूद इसके मिल्क फेड के दुग्ध उत्पाद दूसरी कंपनियों से सस्ते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें