फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिडल बाजार धमाका : क्षतिग्रस्त भवनों का किया जाएगा संरचनात्मक आंकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग से किया आग्रह
विज्ञापन

आकलन रिपोर्ट के बाद ही भवनों में मिलेगी कारोबार की अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के मिडल बाजार में शिवमंदिर के पास हिमाचली रसोई रेस्तरां के अंदर हुए धमाके के बाद भवनों की संरचनात्मक स्थिरता का आकलन किया जाएगा। जांच एजेंसियों के मुताबिक जिस भवन में धमाका हुआ उस भवन के अलावा साथ लगते दाएं और बाईं ओर के भवनों का निरीक्षण भी किया जाएगा। नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से विभाग के विशेषज्ञों के जरिये प्रभावित भवनों की संरचनात्मक स्थिरता का आकलन करवाकर निगम को 3 दिन के भीतर अवगत करवाने के लिए कहा है।

मिडल बाजार में शिवमंदिर के समीप मंगलवार को हिमाचली रसोई रेस्तरां के अंदर शाम करीब 7:00 बजे रहस्यमय धमाका हुआ था जिसमें एक कारोबारी की मौत हो गई थी जबकि 13 लोग घायल हुए थे। तीन दिन से घटना स्थल के आसपास की 14 दुकानें बंद हैं। पुलिस ने मालरोड और मिडल बाजार में प्रभावित क्षेत्र को सील कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी अपनी दुकानों में मरम्मत कर दोबारा कारोबार शुरू करना चाहते हैं लेकिन प्रशासन की अनुमति न मिलने के कारण समस्या पेश आ रही है। इसमें जिन भवन में धमाका हुआ है उस भवन के साथ लगते भवन क्या कारोबार के लिए सुरक्षित हैं, इसका आकलन संरचनात्मक स्थिरता के जरिये होना है। नगर निगम के आयुक्त भूपेंद्र कुमार अत्री ने बताया कि जिस भवन में धमाका हुआ है उस भवन और उसके दाएं और बाईं ओर के भवन की संरचनात्मक स्थिरता के आकलन के लिए लोक निर्माण विभाग को कहा है। तीन दिन के भीतर नगर निगम को रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद भवनों को सुरक्षित अथवा असुरक्षित घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें