शिमला। शहरी विधायक हरीश जनारथा ने वीरवार को शहर के लोकल बस अड्डे का दौरा किया। विधायक ने डीडीयू अस्पताल के साथ लगते नाले का निरीक्षण भी किया और यहां से तुरंत मलबा उठाने तथा इसे पक्के करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरजीत मंगा ने विधायक को बताया कि बरसात में नाले का पानी और मलबा बस अड्डे तक पहुंच रहा है। इससे कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैैं। विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार को निर्देश दिए कि इस नाले को पक्का किया जाए ताकि मलबा बस अड्डे तक न पहुंचे। शहरी विधायक आजकल शहर में बरसात हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अलग वार्डों का दौरा कर रहे हैं।