फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: सैजल बोले-संक्रमण रोकने के लिए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे

Tue, 06 Apr 2021 06:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • कोरोना के नए स्ट्रेन की जांच के लिए पुणे की लैब में भेजे जाएंगे सैंपल 
  • स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने अधिकारियों के साथ की बैठक 
  • नियमों में ढील दिए जाने से फैला कोरोना: मंत्री
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सैलानियों के आने से कोरोना महामारी कितनी फैल रही है, इसका अध्ययन किया जाएगा। प्रदेश में बढ़ती जा रही महामारी के चलते सख्ती बढ़ाई जाएगी। महामारी रोकने के लिए प्रदेश में अब माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


यानी जहां कोरोना मरीज मिलता है, उसी घर और आसपास के छोटे दायरे को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। सोलन में यूके का नया स्ट्रेन मिलने और एकाएक मामलों में इजाफा होने के बाद मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने ये बातें कहीं।  

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नियमों में ढील बरतने से कोरोना दोबारा फैला है। सभी को मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना होगा। बुधवार 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री, डीसी और स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक होगी। कोरोना पर काबू पाने के लिए सरकार फिर एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान शुरू करेगी। हिम सुरक्षा अभियान को भी शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें