फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के छह शहरों में दौड़ेंगी मीटर टैक्सियां

Wed, 01 Aug 2018 11:03 AM IST
राकेश शर्मा, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के बड़े शहरों की तर्ज पर अब हिमाचल के छह शहरों में भी मीटर टैक्सियां दौड़ेंगी। मीटर उन्हीं टैक्सियों में लगेंगे, जो स्थानीय परमिट पर चल रही होंगी। इनके लिए 40 किलोमीटर का दायरा तय किया गया है। इस दायरे में चालक मनमर्जी का किराया नहीं वसूल सकेंगे। एचपी-02 परमिट पर ये आदेश लागू होंगे।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने 30 जून तक नई और 31 अगस्त तक सभी टैक्सियों में मीटर लगाने की समयसीमा तय की है। प्रदेश में सोलन, शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, मनाली और मंडी में मीटर टैक्सियां चलेंगी। एचपी-01 यानी नेशनल परमिट धारक टैक्सियों में फिलहाल मीटर नहीं लगाए जाएंगे।

सोलन में इस परमिट के अधीन करीब 80 टैक्सियां चल रही हैं। हाईकोर्ट ने 28 जून को सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों से स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय एचपी-02 परमिट वाले टैक्सी चालकों की सूची बना रहा है।
विज्ञापन


चालकों को हाईकोर्ट के आदेशों से अवगत करवाया जा रहा है। उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन विवेक चौहान ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी उन्हें मिल चुकी है। उन टैक्सी चालकों के नाम-पते खंगाले जा रहे हैं, जो स्थानीय परमिट पर टैक्सी चला रहे हैं। विभाग तय समय में सभी टैक्सियों में मीटर लगाने में कामयाब होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने 31 अगस्त तय की है डेडलाइन

हाईकोर्ट ने 31 मई को प्रदेश के छह शहरों में मीटर वाली टैक्सियां चलाने के आदेश जारी किए हैं। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश संदीप शर्मा के आदेशों में नई टैक्सियों में 30 जून तक और पुरानी टैक्सियों में 31 अगस्त तक मीटर लगाने की बात कही गई है। आरटीओ को 28 जून को हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करनी है। 

एचपी-01 परमिट पर आदेश नहीं होंगे लागू- नेशनल परमिट (एचपी-01) में मीटर लगाने के आदेश लागू नहीं होंगे। नेशनल परमिट धारक टैक्सियों को फिलहाल इस श्रेणी से बाहर रखा है। पहले चरण में स्थानीय टैक्सियां शामिल की गई हैं। ये सिर्फ 40 किलोमीटर के दायरे में चलेंगी। मीटर लगने के बाद चालक उतना ही किराया ले पाएंगे, जितना मीटर में अंकित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें