फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शैलेडे स्कूल के वार्षिक पुरस्कार समारोह में मेधावी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह में नगर निगम के महापौर ने वितरित किए पुरस्कार, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
विज्ञापन

मोबाइल का भूत कविता से फोन के दुष्प्रभावों
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के शैलेडे स्कूल में वीरवार को वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
वहीं उपमहापौर उमा कौशल विशेष अतिथि रहीं। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। स्कूल प्रबंधन के अनुसार,समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत और सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद प्रधानाचार्य वनिता सूद ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इसमें उन्होंने विद्यालय की वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके बाद छात्रों ने समारोह में रिदम एंड रेजोनेंस के तहत कई प्रस्तुतियां दीं। प्री-नर्सरी और नर्सरी के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजी के विद्यार्थियों ने आई एम डांसिंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों ने नेचर डांस जबकि कक्षा चौथी और छठी के विद्यार्थियों ने पश्चिमी नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने मोबाइल का भूत कविता के माध्यम से मोबाइल के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। वहीं बच्चों ने बूढ़ों का गांव हिंदी नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को भावुक कर दिया। कक्षा तीसरी और चौथी के विद्यार्थियों ने ड्रीमर्स एंड अचीवर्स नृत्य प्रस्तुत किया। वाद्य संगीत की प्रस्तुति भी समारोह का आकर्षण रही। इसके बाद विद्यार्थियों ने कांगड़ा जिले का लोकनृत्य पेश किया। इसके अलावा हिमाचली संस्कृति और देव परंपरा को समर्पित पहाड़ी नाटी ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। भारत का प्रतिनिधित्व : जीवंत रंगों की प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं और रंग-बिरंगी विरासत को मंच पर जीवंत किया। मुख्य अतिथि महापौर सुरेंद्र चौहान ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें