शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कॉलेज के प्राचार्य दिनेश सिंह कंवर ने स्वयंसेवियों को संबोधित किया। कंवर ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने और समाज को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं की सहभागिता की सराहना की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह और गीता सहित स्वयंसेवियों ने अभियान में भाग लिया। संवाद