फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विवि मॉडल स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल विश्वविद्यालय के सभागार में विद्यार्थियों ने नाटी डालकर और हरियाणवी नृत्य कर बटोरी वाहवाही
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल ने किए सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) मॉडल स्कूल के शनिवार को हुए वार्षिक समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। विवि सभागार में हुए इस समारोह में छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी नाटी, हरियाणवी और पंजाबी नृत्य की प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम में विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई रंगारंग प्रस्तुतियों को खूब सराहा। प्रो. कौशल ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देना चाहिए और हमें ज्ञात है कि मॉडल स्कूल ने इस दिशा में सराहनीय प्रयास किए हैं। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों में नैतिकता को प्रोत्साहित करने और अच्छे संस्कार देकर आदर्श नागरिक बनाने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन में विवि के वित्त अधिकारी पीसी जसवाल विशेष अतिथि के रूप में शरीक हुए। मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश मोदगिल ने अतिथियों का स्वागत कर स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने वंदना, कोका कोला टू, बुद्धू सा मन, स्वच्छ भारत, नाटी, इंग्लिश डांस, मंत्र प्ले, कच्चा बादाम, घुंघरू टूट जाएंगे, हरियाणवी और राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। समारोह में विवि ईसी के सदस्य सुनील दत्त, कोर्ट सदस्य सुरेश कुमार, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मॉडल स्कूल के सभी शिक्षकों के साथ अभिभावकों ने प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



समारोह में यह छात्र-छात्राएं कीं सम्मानित
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मॉडल स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। इसमें वान्या ठाकुर, अर्नव, आहना, श्रद्धा, सूर्यांश, अतिश्य, सक्षम, रिया, सार्थक, लक्ष, रक्षित, सोफिया, भाव्या जतिन, नित्या, मानविका, सूर्यवंशम, आहन, निमेश, वरिधि, प्रथम, वूष्टि, हर्षित, पियूष, सुनिधि, वैभवी ,ऋृषिक, सान्वी, वंशिका, हार्दिक, समृद्धि, हिमांशी, शौर्या, एंजल और दिव्यांशु को पुरस्कृत किया गया। इनके अलावा ख्याति, नवल किशोर, भाव्या, सैजल, सुशांत, नाव्या, एकलव्य, सविता, शबनम, सुजल, अंकित, अरमान रक्षयांत, जतिन, अर्नव सिंह, उदय, उदिति, साकेत, शूभम, तृप्ति दिव्या और मीनाक्षी को पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया गया। साइंस एग्जिबिशन में अच्छा प्रदर्शन करने पर लक्ष्य, एकलव्य, गौरव, अरमान, पंकज, हेमंत, सार्थक, पूर्व, एंजल, रंजना और वंशिका को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें