फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम साफ होते ही लुढ़का पारा, केलांग में -3.7 डिग्री तापमान

Fri, 10 Feb 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में मौसम साफ होने के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिलने के बावजूद तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बनी रही। वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


धर्मशाला में अधिकतम तापमान 16.8, ऊना में 22.6, नाहन-सोलन में 17.2, मंडी में 19.2, हमीरपुर में 18.1, कांगड़ा में 16.4, मनाली में 10.0, सुंदरनगर मे 18.6, भुंतर में 19.6 और कल्पा में 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार रात के अधिकतम तापमान में भी कमी आई है।

बुधवार रात शिमला-मनाली में न्यूनतम तापमान 2.0, कल्पा में माइनस 0.8, केलांग में माइनस 3.7, सोलन में 2.6 और ऊना में 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 15 फरवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें