फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में छात्र केंद्रीय संघ का गठन, नीतिका बनीं अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पारुल मेहता उपाध्यक्ष, पालक ठाकुर सचिव और स्वाति शर्मा बनीं संयुक्त सचिव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए छात्र केंद्रीय संघ का गठन किया गया। विश्वविद्यालय ने बुधवार को पदाधिकारियों और विभागीय प्रतिनिधियों की सूची जारी की। संस्कृत विभाग की नीतिका को अध्यक्ष बनाया गया है। भूगोल विभाग की पारुल मेहता उपाध्यक्ष होंगी। गणित विभाग के पालक ठाकुर को सचिव की जिम्मेदारी मिली है। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की स्वाति शर्मा संयुक्त सचिव बनाई गई हैं। विश्वविद्यालय ने इन चार पदाधिकारियों को सत्र 2026-27 के लिए नामित किया है।
विश्वविद्यालय ने छात्र केंद्रीय संघ परिसर के लिए स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के 40 विद्यार्थियों को प्रतिनिधि बनाया है। इनमें सामाजिक विज्ञान संकाय से 13 विद्यार्थी शामिल हैं। जीवन विज्ञान से 7 और शिक्षा संकाय से 4 प्रतिनिधि हैं। विधि, वाणिज्य एवं प्रबंधन, भाषा, प्रदर्शन एवं दृश्य कला और भौतिक विज्ञान संकाय को भी प्रतिनिधित्व मिला है। पर्यावरण, विकास एवं स्थिरता अध्ययन से 2 विद्यार्थी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर तीसरे और पांचवें सेमेस्टर से 41 विद्यार्थी नामित किए गए हैं। इसमें सामाजिक विज्ञान संकाय से 14 प्रतिनिधि हैं। जीवन विज्ञान से 5, शिक्षा से 5 और विधि से 2 विद्यार्थी शामिल हैं। वाणिज्य एवं प्रबंधन से 2 तथा भाषा संकाय से 2 प्रतिनिधि हैं। प्रदर्शन एवं दृश्य कला से 2 और भौतिक विज्ञान से 5 विद्यार्थी नामित हैं। पर्यावरण, विकास एवं स्थिरता अध्ययन से 2 प्रतिनिधि शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा विधि एवं प्रौद्योगिकी श्रेणी में 2 विद्यार्थी नामित किए गए हैं। शोधार्थी श्रेणी में 1 विद्यार्थी को प्रतिनिधित्व दिया गया है। खेल श्रेणी में 2 और सांस्कृतिक श्रेणी में 2 विद्यार्थी शामिल किए गए हैं। इस तरह पदाधिकारियों के अलावा कुल 88 प्रतिनिधियों का नामांकन हुआ है। चार पदाधिकारियों को मिलाकर छात्र केंद्रीय संघ में कुल 92 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें