फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खतरे से बाल-बाल बचे सीएम जयराम और उनका कार्यालय, प्रतिनिधिमंडल का चालक निकला पॉजिटिव

Thu, 16 Jul 2020 10:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनका कार्यालय कोरोना के खतरे से बाल-बाल बच गया। सीएम से मिलने दिल्ली से आए एक प्रतिनिधिमंडल का चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह चालक बीते दिन चार लोगों समेत शिमला आया था। बुधवार देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसे स्वास्थ्य विभाग ने कोविड केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है। मिलने आए तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें ट्रिप्पल एच होटल में क्वारंटीन कर दिया है।

विज्ञापन


 प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से गुरुवार को मिलना था, लेकिन इससे पहले आईजीएमसी में चालक का कोविड टेस्ट लिया गया। पॉजिटिव आने पर चालक को पहले चौड़ा मैदान और बाद में मशोबरा शिफ्ट कर दिया। जैसे ही चालक के पॉजिटिव होने की सूचना लगी, जिला प्रशासन ने तुरंत मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी दे दी, जिससे बचाव हो गया। इसके अलावा राजस्थान का एक अन्य प्रतिनिधिमंडल भी शिमला आया है। इनमें तीन लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें