हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू व साथ लगते क्षेत्रों में इन दिनों में प्लम के पौधों में फूल खिले हुए हैं। फ्लावरिंग के बाद अच्छे से सेटिंग हो, इसके लिए बागवानों के लिए पॉलीनेशन के लिए मधुमक्खियों का सहारा लिया जाएगा। राजस्थान से लाई गई मेलीफेरा-मधुमक्खी न केवल पॉलीनेशन का काम करेगी, बल्कि गुठलीदार फलों में मिठास भी भरेगी। सूबे में राजस्थान से शुरूआती दौर में 300 मधुमक्खी के बॉक्स पहुंच गए हैं। इन्हें बागवानों को डिमांड के अनुसार दिया जाएगा। आने वाले दिनों में मधुमक्खियों की और खेप भी जिले में पहुंच जाएगी । पॉलीनेशन के लिए मधुमक्खियां बेहतर विकल्प मानी जाती हैं, ऐसे में फ्लावरिंग के दौरान सेटिंग के लिए बगीचों में मधुमक्खियों के बॉक्सों को रखा जाता है। गुठलीदार फलों के बाद नाशपाती और फिर सेब में फ्लावरिंग होगी। ऐसे में अप्रैल-मई तक मधुमक्खियां सूबे की सेब बेल्ट में ही रहेंगी।