हिमाचल के पड़ोसी राज्यों से ही पॉलीनेशन के लिए मधुमक्खियों को लाया जाता है। खास बात यह है कि राजस्थान से मेलीफेरा किस्म की मधुमक्खियों को पॉलीनेशन के लिए कुल्लू की वादियों में पहुंचा दिया है। करीब 300 बॉक्स कुल्लू पहुंच चुके हैं। आगवानों को उचित दामों पर पॉलीनेशन के लिए यह मधुमक्खी के बॉक्स दिए जाएंगे।
मधुमक्खियों का एक बॉक्स बागवानों को 1000 रूपये उपलब्ध करवाया जाएगा। कुल्लू जिले में सेब सीजन के दौरान करीब 20 हजार से अधिक मधुमक्खियों के बॉक्सों की आवश्यकता रहती है। बागवानी विशेषज्ञों के मुताबिक पॉलीनेशन में मधुमक्खियों का अहम रोल होता है। मेलीफेरा मधुमक्खी पॉलीनेशन के लिए बेहतर मानी जाती है। यह अन्य किस्म की मधुमक्खी सिराना के मुकाबले पॉलीनेशन बेहतर तरीके से करती है। इसके परिणाम बेहतर रहते हैं। मेलीफेरा मधुमक्खी की डिमांड अधिक होती है।