फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की दो बेटियां यू-ट्यूब पर मचा रहीं धमाल, लाखों ने देखे गाने

Fri, 10 May 2019 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की दो बेटियां यू-ट्यूब पर धमाल मचा रही हैं। एक सप्ताह के भीतर शेफाली सिंह और महक शर्मा की वीडियो एलबम को यू-ट्यूब पर लाखों लोग देख चुके हैं। बॉलीवुड, साउथ की फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अभिनय कर चुकी पांवटा की शेफाली सिंह का पंजाब के चर्चित कलाकार एमडी के साथ प्यार की एबीसीडी को अब तक 5.87 लाख लोगों ने देखा और पसंद किया है।

विज्ञापन


वहीं, महक शर्मा का गीत...शिमला की बंदी को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। पांवटा निवासी मनमोहन शर्मा और कल्पना शर्मा ने बताया कि महक शर्मा का शिमला की बंदी गीत यू-ट्यूब पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।


देखें गाना, शिमला की बंदी

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
महक शर्मा शिमला में विंटर ग्लोरी ऑफ मिस टीन यूनिवर्स-2018 का खिताब जीत चुकी हैं। इधर, पांवटा की उभरती कलाकार शेफाली सिंह ने अनुपम खेर की अकादमी से अभिनय की बारीकियां सीखी हैं। इसके बाद वर्ष 2011 में महिमा शनि देव और अदालत नाटक से छोटे पर्दे पर अभिनय की पारी शुरू की।

2015 में संग्राम सिंह के साथ युवा फिल्म में नायिका की भूमिका की है। तेलुगू-साउथ की फिल्मों व टीवी धारावाहिकों में अभिनय कर चुकी हैं। शेफाली के पिता पूरन सिंह और मां ललिता ने बताया कि प्यार की एबीसीडी एलबम को 5.87 लाख लोग गीत यू-ट्यूब पर देख चुके हैं।


देखें गाना, प्यार की एबीसीडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें