फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में भूकंप और आग पर की मेगा मॉक ड्रिल

विज्ञापन
शिमला के पोटमोर स्कूल में आयोजित मोक ड्रील में उपस्थित छात्राएं ।फोटो संवाद
विज्ञापन
लोगों को बचाने के बताए गए तरीके
विज्ञापन


पोर्टमोर और विकासनगर स्कूल में किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में 9वीं मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर और विकासनगर में किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य भूकंप, अग्निकांड और बाढ़ के समय प्रशासन, आपातकालीन सेवाओं तथा आम नागरिकों की तैयारियों का आकलन करना था।

एनडीआरएफ के मेजर धर्मेंद्र ठाकुर ने आईजीएमसी का दौरा भी किया और आपातकालीन सेवाओं का निरीक्षण किया। पोर्टमोर स्कूल में भूकंप प्रभावित क्षेत्र दर्शाया था। इसमें स्कूल भवन के आंशिक रूप से ढहने की स्थिति तैयार की गई। इसके बाद स्कूल स्टाफ और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने की मॉक ड्रिल की। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत घायलों को स्ट्रेचर और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भेजा गया। पोर्टमोर स्कूल में आयोजित मॉक ड्रिल में होमगार्ड और सिविल डिफेंस की तीसरी बटालियन ने हिस्सा लिया। इसका नेतृत्व प्लाटून कमांडर बंधु ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासनगर स्कूल में अग्निकांड प्रभावित क्षेत्र बताया। इसमें पेट्रोल पंप में आग लगने की स्थिति का अभ्यास किया। यहां अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। मॉक ड्रिल में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अमन मड़ैक ने भी हिस्सा लिया। बताया कि आपात स्थिति के लिए आईजीएमसी में 1000 से ज्यादा बेड हैं। इसे बढ़ाकर 1400 तक किया जा सकता है। इसके अलावा सुन्नी के कालीघाट भी मॉक ड्रिल की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें