25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले सब्जेक्ट टीचरों से सरकार ने जवाब मांगा है।
- फोटो : Demo pic
दसवीं और जमा दो कक्षा के खराब परीक्षा परिणामों को लेकर वीरवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक होगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान की अध्यक्षता में 40 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों की रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी।
25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले सब्जेक्ट टीचरों से सरकार ने जवाब मांगा है। शिक्षकों, प्रिंसिपलों और जिला उपनिदेशकों के परिणाम कम रहने के दिए कारणों पर भी मंथन होगा। खराब रिजल्ट देने वाले दसवीं और जमा दो के 274 शिक्षकों को नोटिस जारी किए हैं।
सरकार ने आठ जून तक सब्जेक्ट टीचरों से खराब रिजल्ट आने का कारण पूछा था। स्पेशल मेसेंजर के माध्यम से जिला उपनिदेशकों से रिपोर्ट शिमला भेजने के आदेश दिए थे। 25 प्रतिशत से कम विषय वार परिणाम देने वाले दसवीं के 166 स्कूलों और जमा दो के 108 स्कूलों के शिक्षकों को नोटिस जारी किए हैं।