फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मीनाक्षी बनीं आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
महासचिव हरदेई, कोषाध्यक्ष पुष्पा और कांता नियुक्त
विज्ञापन

चक्कर, न्यू शिमला और संजौली वृत्त के सम्मेलन में मिली जिम्मेवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन संबंधित सीटू के बैनर तले वीरवार को आईसीडीएस प्रोजेक्ट शिमला के चक्कर, न्यू शिमला और संजौली वृत्तों के आंगनबाड़ी कर्मियों का सम्मेलन हुआ। इसमें आईसीडीएस प्रोजेक्ट की कार्यकारिणी का गठनकर मीनाक्षी ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। वहीं महासचिव हरदेई ठाकुर, कोषाध्यक्ष पुष्पा रोहाल तथा कांता, कला और बबीता को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही संध्या, मीना और ललिता सचिव, संतोष, राखी, रीता, उमा, निर्मला, गीता, पूनम, संतोष, धनश्री, रजनीश, मुक्ता, मीनाक्षी, कौशल्या, भामा, प्रोमिला, शकुंतला, अंजू, डिंपल, अनिता और मीना को सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन


सम्मेलन की अध्यक्षता सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और जिला सचिव विवेक कश्यप ने की। आंगनबाड़ी कर्मियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं से विभिन्न विभागों का जोखिमपूर्ण कार्य कराया जाता है लेकिन किसी भी दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में न तो सरकार और न ही संबंधित विभाग जिम्मेदारी लेता है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर शासन और प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन बना हुआ है। कार्यकर्ता अत्यंत कम मानदेय पर पल्स पोलियो, बीएलओ ड्यूटी, फेस ट्रैकिंग, हाउस-टू-हाउस सर्वे जैसे बहु-विभागीय एवं जोखिमपूर्ण कार्य कर रही हैं। सरकार को आंगनबाड़ी कर्मियों का वेतन बढ़ाना चाहिए। सम्मेलन में 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने का एलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें