शिमला। राजधानी के कालीबाड़ी मंदिर में शुक्रवार को वसंत पंचमी पर विशेष कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर मंदिर के हॉल में सुबह 9:00 बजे मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना कर पूजा की जाएगी। इसके बाद 11 बजे पुष्पांजलि दी जाएगी और फल का प्रसाद बांटा जाएगा। प्रसाद वितरण के बाद हॉल में हवन होगा। इसके माता को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को बांटा जाएगा। कार्य निर्वाहक समिति सिमला कालीबाड़ी के सचिव कल्लोल प्रामनिक ने बताया कि वसंत पंचमी पर विशेष तौर पर बच्चे विद्या की देवी मां सरस्वती के सामने प्रस्तुतियां देंगे। इसके बाद पूरा दिन मंदिर में भजन कीर्तन चलेगा और शाम को संध्या आरती की जाएगी। संवाद