फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जड़ी-बूटियों से बनी दवाइयों का होगा पेटेंट

Sun, 03 Apr 2016 09:50 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल में जड़ी-बूटियां बेचता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में जड़ी-बूटियों से बनी दवाइयों का पेटेंट करवाया जाएगा। लाहौल-स्पीति, सांगला और कल्पा जनजातीय क्षेत्रों में प्रचलित चिकित्सा पद्धति के सही दावों का पेटेंट होगा। इसके लिए आयुर्वेदिक क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र मंडी दावों की जांच-परख करेगा। अनुसंधान कर पेटेंट के लिए काम करेगा।
विज्ञापन


पेटेंट होने पर बिक्री रॉयल्टी संबंधित दावा करने वाले व्यक्ति को दी जाएगी। प्रदेश के कुछ जनजातीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों के खानपान, रहन-सहन पर जल्द सर्वे किया जाएगा। एक विशेष डॉक्टर और सर्वेकर्ताओं की टीम का गठन होगा। टीम सर्वे रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को भेजेगी। सर्वे में हर प्रकार की स्थिति की रिपोर्ट शामिल की जाएगी।

करीब 25 लाख रुपये खर्च आएगा। टीम सदस्य घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे। इस दौरान सुबह से दोपहर तक चिकित्सा जांच की जाएगी। सभी लोगों का ब्लड और शुगर जांच समेत अन्य चीजों का भी चेकअप होगा। बीमारी से संबंधित दवा भी दी जाएगी।
विज्ञापन


इन दिनों लाहौल-स्पीति के लिए रास्ते बंद होने से सर्वे कार्य मई 2016 में शुरू होगा। इसमें चिकित्सा सेवाओं के अभाव में स्थानीय स्तर पर अपनाई जाने वाली चिकित्सा पद्धति का डाटा लिया जाएगा। एक परफोर्मा संबंधित व्यक्ति भरेगा और अपनी पद्धति का दावा पेश करेगा। इसे अनुसंधानकर्ता जांच परख कर चैक करेंगे।

आयुर्वेदिक क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र मंडी के प्रभारी डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि प्रचलित चिकित्सा पद्धति के दावों पर जांच परख कर अनुसंधान किया जाएगा। दावे सही पाए जाने पर पेटेंट करवाया जाएगा। सर्वे की रिपोर्ट सीसीआरएस के माध्यम से आयुष मंत्रालय भेजी जाएगी।

जड़ी-बूटियों से बनी दवाइयों से होता है इलाज- स्थानीय चिकित्सा पद्धति में हड्डी जोड़ने, पेट दर्द, बुखार और अन्य बीमारियों के वैद्य जड़ी-बूटियों से बनी दवाइयां देते हैं। इन्हीं दवाओं को तैयार करने की विधि तथा दावों का जायजा अनुसंधान केंद्र लेगा। जांच परख में यदि दवा का दावा सही होता है तो पेटेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें