फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक: एक फरवरी से होगी एमबीबीएस और बीडीएस की काउंसलिंग

Mon, 31 Jan 2022 05:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने निर्णय लिया था कि वह भी ऑल इंडिया लेवल काउंसलिंग के साथ ही काउंसलिंग करवाएंगे। ऐसे में ऑल इंडिया लेवल की काउंसलिंग 29 जनवरी को होनी थी और स्टेट लेवल की 30 जनवरी को होनी थी, मगर कोर्ट केस के चलते ऑल इंडिया की काउंसलिंग दो दिन लेट हो गई। 
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक की ओर से एमबीबीएस और बीडीएस की काउंसलिंग एक फरवरी को करवाई जाएगी। ऑल इंडिया लेवल की काउंसलिंग मद्रास हाईकोर्ट में केस चलते दो दिन टाल दी गई थी, अब यह भी पहली फरवरी को ही शुरू होगी। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने निर्णय लिया था कि वह भी ऑल इंडिया लेवल काउंसलिंग के साथ ही काउंसलिंग करवाएंगे। ऐसे में ऑल इंडिया लेवल की काउंसलिंग 29 जनवरी को होनी थी और स्टेट लेवल की 30 जनवरी को होनी थी, मगर कोर्ट केस के चलते ऑल इंडिया की काउंसलिंग दो दिन लेट हो गई।

विज्ञापन


इस तरह मेडिकल यूनिवर्सिटी ने भी यह काउंसलिंग एक फरवरी को करवाने का निर्णय लिया है। हालांकि बाकी का शेड्यूल पहले की भांति ही रहेगा।  इस बार पहले ही सभी औपचारिकताएं ऑनलाइन हो चुकी हैं। फीस से लेकर कॉलेज च्वाइस सब कुछ ऑनलाइन हो चुका है। पहली फरवरी को सिर्फ सीट अलाटमेंट ही होगी और दो से अभ्यर्थी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले ले सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक प्रवीण शर्मा ने बताया कि स्टेट और ऑल इंडिया स्तर की दोनों काउंसलिंग पहली फरवरी को होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें