उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मेडिकल कॉलेज का हमीरपुर से ही शिलान्यास करेंगे। जोलसप्पड़ में बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला हमीरपुर से रखी जाएगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कहना है कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज को यूपीए सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे गुलाम नवी आजाद से नादौन के लिए स्वीकृत करवाया है।
उन्हें शिलान्यास कार्यक्रम के लिए अभी तक कोई निमंत्रण पत्र नहीं मिला है। मुख्यमंत्री बेशक ऑनलाइन ही मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करें, लेकिन शिलान्यास पट्टिका पर स्थानीय विधायक का नाम प्रोटोकॉल के तहत अनिवार्य है।