फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीआई की मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दबिश, लाइब्रेरी में नहीं मिलीं पर्याप्त किताबें

Tue, 15 Oct 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में सोमवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने दबिश दी और अस्पताल की व्यवस्थाएं जांचीं। टीम में तीन सदस्य मौजूद रहे। तीनों ने अलग-अलग होकर निरीक्षण शुरू किया। सर्वप्रथम अस्पताल के वार्डों की व्यवस्थाएं जांची गईं। इसके बाद टीम ने चिकित्सकों की डिग्रियां जांचीं। सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। 

विज्ञापन


टीम के निरीक्षण में सामने आया कि मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी में किताबें नाममात्र ही हैं। कई जरूरी किताबें लाइब्रेरी में नहीं हैं। छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेज की बस सुविधा तक नहीं है। एचआरटीसी बस के माध्यम से छात्रों को लाया व ले जाया जाता है। साथ ही कई अन्य खामियां पाई गई हैं। टीम सदस्यों ने ब्रिज कोर्स कर रहे प्रशिक्षुओं से भी सवाल जवाब किए।

बता दें कि एमसीआई का यह दौरा मेडिकल कॉलेज का तीसरा बैच तय करेगा। एमसीआई अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। अगर रिपोर्ट में ज्यादा खामियां पाई गईं तो तीसरे बैच के संचालन पर खतरा मंडरा सकता है। फिलहाल, टीम ने पूरे रिकॉर्ड को खंगाला है। सुबह से शाम तक टीम मेडिकल कॉलेज में डटी रही। एमएस डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि सोमवार को एमसीआई की टीम ने कॉलेज का दौरा कर निरीक्षण किया है। टीम अपनी रिपोर्ट सरकार को भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें