नगर निगम अपना सामाजिक कर्तव्य निभाते हुए शहर के लिए मिसाल बन चुकी एक शख्सियत को सम्मानित करेगा। पहली सितंबर को नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इसके तहत 50 हजार रुपये का नकद इनाम और शॉल, टोपी दी जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले को चुनने के लिए महापौर संजय चौहान की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी।
वीरवार को निगम की फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। शहरवासियों को अच्छे काम करने के लिए प्रोत्साहित करने को यह योजना बनाई गई है। योजना के तहत सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को चुना जाएगा।