फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: 25 से बढ़ कर 35 तक हो सकती है वार्डों की संख्या

Mon, 24 Oct 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम शिमला शहर के वार्डों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के साढ़े पांच वार्डों की संख्या बारह करना प्रस्तावित है। इसी तरह शिमला ग्रामीण के दो वार्डों की संख्या चार की जा सकती है। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले किसी भी वार्ड में नया क्षेत्र शामिल नहीं किया गया है बल्कि बड़े वार्डों को ही छोटा कर उनकी संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


अगर इन वार्डों को मंजूरी मिलती है तो भविष्य में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र का नगर निगम हाउस में अच्छा खासा दबदबा हो जाएगा। शिमला शहर के वार्ड जस के तस रहेंगे। इनमें फेर बदल की कोई जरूरत नहीं समझी गई है। राजधानी शिमला में 4000 से अधिक आबादी वाले वार्डों का विघटन कर नए वार्ड बनाए जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में नए वार्डों के गठन के लिए मापदंड निर्धारित कर दिए गए हैं। नए वार्ड बनने के बाद वार्डों की कुल संख्या 25 से बढ़ कर 35 हो जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से इस बारे में सोमवार को अधिसूचना जारी की जा सकती है।

जिसके साथ ज्यादा पार्षद, वहीं बनेगा मेयर, डिप्टी मेयर
इस बार शहर के लोग मेयर, डिप्टी मेयर का सीधे चुनाव नहीं करेंगे। वार्ड स्तर पर लोग अपने पार्षदों का चयन करेंगे। बाद में पार्षद ही आपसी सहमति से मेयर और डिप्टी मेयर चुनेंगे। जिस पार्टी के पार्षद ज्यादा चुनकर आएंगे मेयर और डिप्टी मेयर भी उसी पार्टी के बनेंगे।
विज्ञापन


प्रस्तावित नए वार्ड
न्यू शिमला - पटयोग और कंगनाधार
छोटा शिमला- विकासनगर
कसुम्पटी - पंथाघाटी
मल्याणा- सांगटी
चम्याणा- शांति विहार और कमला नगर (भट्टाकुफर)
ढली - मशोबरा
बालूगंज- चक्कर
टुटू - शिवनगर

मई 2012 में हुई थे चुनाव
नगर निगम शिमला के चुनाव 27 मई 2012 को हुए थे। इस दौरान शिमला में कुल 79956 मतदाता थे जिनमें से 36194 महिला वोटर थी। इन चुनावों में मेयर पद पर सीपीएम के संजय चौहान और डिप्टी मेयर के पद पर टिकेंद्र पंवर विजेता हुए थे। जबकि 25 वार्ड पार्षदों में से 12 बीजेपी और 10 कांग्रेस और तीन पर सीपीएम के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें