फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत रंगने के लिए एमसी ने मृतक को भेजा नोटिस

Tue, 24 Mar 2015 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
31 मार्च से पहले भवनों की छतें रंगने के इन दिनों नगर निगम नोटिस जारी कर रहा है। घरों के बाहर नोटिस चस्पां किए जा रहे हैं। संजौली में नगर निगम ने मृतक व्यक्ति के नाम ही नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन


भवन मालिक की कई साल पहले मौत हो चुकी है। सोमवार को नगर निगम ने मृतक के नाम से उनके घर के बाहर नोटिस लगाया गया। स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी रवि कुमार ने इस मामले को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

कहा कि निगम कर्मी मौके पर आकर लोगों से भवन मालिकों के नाम पूछ रहे हैं। नोटिस देने से पहले भवन मालिकों के बारे में रिकार्ड से जानकारी नहीं जुटाई जा रही। उनके पड़ोस में जिस व्यक्ति के नाम से नोटिस दिया है।
विज्ञापन


उनकी मौत 1992 में हो चुकी है। ऐसे में नगर निगम की नोटिस देने की प्रक्रिया सवालों के घेरे में है। सहायक आयुक्त प्रशांत सरकेक ने कहा कि इस तरह के मामलों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें