फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, निगम की बैठक में क्यों बरपा हंगामा?

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला में 26 अक्तूबर के संस्करण में ‘दो सौ गाड़ियों की पार्किंग का प्रोजेक्ट लटका’ शीर्षक से प्रकाशित खबर को लेकर वीरवार को नगर निगम सदन में खूब हंगामा हुआ। भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने एकजुट होकर सदन का वाकआउट किया।
विज्ञापन


छोटा शिमला के पार्षद सुरेंद्र चौहान ने अमर उजाला की प्रति लहराते हुए कहा कि बीते चार साल से पार्किंग निर्माण फाइलों में दौड़ रही है। निगम के अफसर हर बार कुछ न कुछ बहाने बनाते रहते हैं। उन्होंने कहा वार्ड में लोगों के ताने सुन सुन कर वह तंग आ गए हैं।

अफसर क्षेत्र के लिए महत्वाकांक्षी इस प्रोजेक्ट के निर्माण में तेजी लाने के बजाय अड़ंगे डाल रहे हैं। विरोध जताते हुए पार्षद भावुक तक हो उठे। उन्होंने कहा कि पार्किंग प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए उन्होंने स्वयं सभी कागजात जमा किए।
विज्ञापन

पार्षदों ने किए सवाल

कई विभागों में जाकर दस्तावेज जुटाए, पार्किंग साइट से पानी और सीवरेज की पाइपें तक शिफ्ट उन्होंने स्वयं करवाई हैं। इसके बावजूद नगर निगम के अफसर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। इसी बीच अन्य पार्षदों का गुस्सा भी फूट पड़ा।

पार्षद शैलेंद्र चौहान, सरोज ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, उमा कौशल ने अपने-अपने वार्डों के ठंडे बस्ते में पड़े विकास कार्यों के शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। सभी पार्षदों ने एकजुट होकर सदन का वाकआउट कर दिया। पार्षदों के सदन से बाहर जाने पर मेयर संजय चौहान ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।

नालायकी से लटकी संजौली पार्किंग
इंजनघर के पार्षद सुशांत कपरेट ने कहा कि 31 अक्तूबर संजौली पार्किंग हैंडओवर होनी थी लेकिन नगर निगम की नालायकी के चलते मामला 31 दिसंबर तक लटक गया है।

हंगामे के बीच स्थगित किया सदन

आधे घंटे बाद जब दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो पार्षदों ने विकास कार्यों के लटकने पर मेयर से स्पष्टीकरण मांगा। लेकिन मेयर प्रश्नकाल शुरू करने पर अड़े रहे। विवाद बढ़ने पर मेयर ने सदन को स्थगित कर दिया।

पार्षद सुशांत को मेयर ने कहा : बाहर जाओ
विकास कार्यों के ठप होने का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। पार्षद सुशांत कपरेट के मुखर होने पर मेयर ने पार्षद को शांत रहने को कहा लेकिन पार्षद नहीं माने। इस पर मेयर ने सुशांत कपरेट को सदन से बाहर जाने को कहा। इस पर पार्षद भड़क उठे।
विज्ञापन

मेयर पर लगे ये आरोप

यूनिट एरिया मेथड से प्रापर्टी टैक्स वसूली मामले पर भी वीरवार को पार्षदों ने निगम सदन में जमकर हंगामा किया। भाजपा पार्षद अनूप वैद ने मामला उठाते हुए कहा कि जोन ए में नॉन रेजिडेंशियल की फैक्टर वैल्यू 7 तय की गई थी लेकिन मेयर ने मनमानी करते हुए राजपत्र में फैक्टर वैल्यू 10 प्रकाशित करवाई है।

पार्षदों की कही बातों पर अमल नहीं हो रहा है। अगस्त महीने में हुए विशेष सदन में वैल्यू को सर्व सम्मति से 10 से घटाकर 7 किया गया था। पार्षद सरोज ठाकुर, अर्चना धवन, संजय परमार, रजनी सिंह, सुशांत कपरेट सहित कई अन्य ने भी घटाई गई वैल्यू को राजपत्र में प्रकाशित नहीं करने का विरोध किया। विरोध स्वरूप पार्षद सदन से उठकर बाहर चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें