फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी शिमला ने पेयजल उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत, हटाई ये शर्त

Wed, 31 Jul 2019 10:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर के हजारों पेयजल उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम ने न्यूनतम सीवरेज सेस 100 रुपये रखने की शर्त हटा दी है। अब सभी से पानी बिलों के साथ 30 फीसदी की दर से ही सेस लिया जाएगा।

विज्ञापन


  बुधवार को महापौर कुसुम सदरेट की अध्यक्षता में हुई एमसी की मासिक बैठक में जनता को राहत देने के इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजने का फैसला लिया। अभी न्यूनतम सेस 100 रुपये वसूला जा रहा है।

इससे हजारों छोटे उपभोक्ताओं का पानी बिल काफी ज्यादा आ रहा है। सदन में पार्षद शैली शर्मा, सिमी नंदा, दिवाकर शर्मा ने इस पर सवाल उठाए। कहा कि जिनका मासिक पानी बिल 100 रुपये आ रहा है, उन्हें सेस के भी 100 रुपये देने पड़ रहे हैं जो काफी ज्यादा है।
विज्ञापन


इसे अब 30 फीसदी किया जाए। शैलेंद्र चौहान ने कहा कि लोग कनेक्शन लेने पर पहले भी सीवरेज लाइन के पैसे दे चुके हैं। अब कितनी बार सेस लेंगे। पार्षदों की आपत्ति के बाद सदन ने फैसला लिया कि न्यूनतम सेस अब 100 रुपये की शर्त हटाई जाएगी।

सभी उपभोक्ताओं से अब 30 फीसदी की दर से सेस लिया जाएगा। सरकार को इस बारे में प्रस्ताव भेजा जा रहा है। सिमी नंदा ने कहा कि सीवरेज लाइन नहीं बिछी हैं और लोगों से सीवरेज सेस वसूला जा रहा है।

पार्षद शैलेंद्र चौहान और शैली शर्मा ने मासिक पानी बिल न देने पर भी सवाल उठाए। कंपनी के एमडी धर्मेंद्र गिल ने बताया कि अगस्त से सभी उपभोक्ताओं को मासिक बिल जारी हो जाएंगे।

विज्ञापन

सदन के फैसले जो जनता को राहत देंगे 

- फोटो : अमर उजाला
-अब ऑनलाइन जमा होगा कूड़ा शुल्क, जल्द लॉंच होगी सेवा
-शहर में पांच सौ नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगेंगी, सफाई कर्मियों की सेवाएं बढ़ीं
-टेलीकॉम कंपनियों से केबल खुदाई के एवज में 2015 से शुल्क लिया जाएगा
-दस साल के लिए ठेके पर देंगे टूटीकंडी पार्किंग, संचालक चला सकेगा टैक्सियां
-सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट को पांजड़ी में जमीन की एनओसी दी
-छोटा शिमला, नवबहार में जमीन के बकाया शुल्क पर कमेटी बनेगी
-टेंडर तैयार करने के लिए नियुक्त होगा कंसलटेंट, रिज पार्क पर दोनो गेट से लेंगे एंट्री शुल्क
-मेयर पार्षदों के वाहनों के परमिट के लिए सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव
-पट्टाधारकों की मृत्यु के बाद उनके वारिसों के नाम पर नियमित होंगी संपत्तियां
-शहर में मीट की बिक्री के लिए एमसी से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा
-नए नियमों के तहत ही निगम में भरे जाएंगे कर्मचारियों के खाली पद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें