पौधों की देखभाल के लिए प्रधानाचार्य प्रत्येक सदन के दो-दो विद्यार्थियों को एक-एक पौधे की देखभाल का उत्तरदायित्व देंगे। पौधे का नाम तथा क्रमांक अंकित कर रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। पौधों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए लकड़ी, बांस की जालीदार प्रोटेक्शन देने के लिए पाठशाला के मोतियों तथा एसएमसी के सदस्यों की मदद ली जाएगी। गर्मियों में पौधे सिंचित करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा।
स्कूल की श्रेणी स्कूलों की संख्या कितने पौधे रोपे जाएंगे कुल पौधे
प्राइमरी 10520 5 52600
मिडल 2531 5 12655
हाई 929 10 9290
सेकेंडरी 1861 10 18610
निजी स्कूल 3654 10 36540
कुल 19495 1,29,695