फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MC Shimla Election: नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी, यहां देखें

Wed, 12 Apr 2023 11:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने 24 प्रत्याशियों की पहली और कांग्रेस पार्टी ने नौ प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी है। नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने 24 प्रत्याशियों की पहली और कांग्रेस पार्टी ने नौ प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी है। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस ने सात प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री आवास ओकओवर में बुधवार देर शाम उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद यह सूची जारी की गई। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में नौ वार्डों के प्रत्याशियों के नामों पर ही सहमति बन पाई है।
विज्ञापन


इस तरह अब तक कुल 34 वार्डों में से 16 में कांग्रेस अपने प्रत्याशी तय कर पाई है। बाकी 18 वार्डों में ज्यादा दावेदार होने के कारण किसी एक पर सहमति बनाने को लेकर पार्टी नेताओं को माथापच्ची करनी पड़ रही है। इनमें शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी का भराड़ी वार्ड भी शामिल है। पहली सूची में कांग्रेस ने सात वार्डों से प्रत्याशी तय किए थे। टुटीकंडी, न्यू शिमला, पटयोग, छोटा शिमला, भट्ठाकुफर, बेनमौर, लोअर बाजार से पार्टी ने मंगलवार को प्रत्याशी तय कर दिए थे।

दूसरी सूची में दो निवर्तमान पार्षदों को मौका
कांग्रेस की दूसरी सूची में दो निवर्तमान पार्षदों को चुनाव मैदान में उतरने का मौका मिला है। इनमें नाभा वार्ड से सिमी नंदा जबकि मल्याणा वार्ड से निवर्तमान पार्षद कुलदीप ठाकुर को पार्टी ने फिर टिकट दिया है। हालांकि, कुलदीप इस बार सांगटी वार्ड से चुनाव मैदान में उतरेंगे। मल्याणा वार्ड इस बार महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन


इन वार्डों पर फंसा है पेच
शहर के भराड़ी, मज्याठ, टुटू, कैथू, फागली, कच्चीघाटी, रामबाजार, कृष्णानगर, जाखू, इंजनघर, संजौली चौक, अपर ढली, लोअर ढली, मल्याणा, कसुम्पटी, विकासनगर, कंगनाधार, खलीनी वार्डों में टिकट आवंटन पर पेच फंसा है।

कांग्रेस प्रत्याशी
वार्ड               प्रत्याशी का नाम
रुल्दूभट्ठा             सत्या वर्मा
अनाडेल             उर्मिला कश्यप
समरहिल             जगदीश ठाकुर
बालूगंज             दलीप थापा
नाभा                  सिमी नंदा
शांति विहार          विनीत शर्मा
सांगटी              कुलदीप ठाकुर
पंथाघाटी             कुसुम चौहान
कनलोग             आलोक पठानिया

भाजपा ने विली पार्क में हुई पार्टी नेताओं की बैठक के बाद 24 प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बनी है। खास बात यह है कि भाजपा ने कई अनारक्षित वार्डों में फिर से निवर्तमान महिला पार्षदों को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है। बैठक में कुल 34 वार्डों  के प्रत्याशी तय करने को लेकर चर्चा हुई लेकिन रात 10:00 बजे तक महज 24 प्रत्याशियों के नाम ही तय हो पाए। अब गुरुवार को फिर से पार्टी नेता बैठक कर बाकी बचे 10 वार्डों से अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। भाजपा को अभी भराड़ी, कैथू, टुटीकंडी, रामबाजार, जाखू, इंजनघर, मल्याणा, पंथाघाटी, पटयोग और कनलोग में अपने प्रत्याशी तय करने को लेकर माथापच्ची करनी पड़ रही है।


भाजपा प्रत्याशियों की सूची
वार्ड         प्रत्याशी का नाम
रुल्दूभट्ठा             सरोज ठाकुर
अनाडेल             सपना कश्यप
समरहिल             शैली ठाकुर
टुटू                   मीनाक्षी गोयल
मज्याठ                निर्मला चौहान
बालूगंज             किरण बावा
कच्चीघाटी           अल्का कंवर
नाभा                 हेमा कश्यप
फागली             कल्याण धीमान
कृष्णानगर           बिट्टू पाना
लोअर बाजार        भारती सूद
बैनमोर               अनूप वैद
संजौली चौक        सत्या कौंडल
अपर ढली           कमलेश मेहता
लोअर ढली         सीमा विजन
शांति विहार          देवेंद्र शर्मा
भट्ठाकुफर          सुशांत चौहान
सांगटी               कमल ठाकुर
कसुम्पटी           रचना झीना शर्मा
छोटा शिमला      संजीव चौहान
विकासनगर       रमा कुमारी
कंगनाधार           रेणु चौहान
न्यू शिमला          निशा ठाकुर
खलीनी             पूर्णमल


एमसी चुनाव के लिए गुरुवार भरे जाएंगे नामांकन पत्र
 राजधानी में नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो जाएगी। पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे दावेदार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी के पास अपने नामांकन पत्र भर सकते हैं। अगले तीन दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 17 और 18 अप्रैल को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। जिला प्रशासन के अनुसार नामांकन पत्र भरने के लिए आने वाले प्रत्याशी के साथ नामांकन कक्ष में सिर्फ चार लोग ही जा सकेंगे। इसके अलावा नामांकन कक्ष से सौ मीटर दायरे में वाहन का इस्तेमाल वर्जित होगा। पहले दिन वीरवार को कांग्रेस, भाजपा के साथ कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र भरने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें