फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की प्रतिमाएं लगाने पर विवाद, तोड़ा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम शिमला ने ऐतिहासिक रिज मैदान पर लगने वाली कारगिल शहीदों की प्रतिमाएं लगाने पर ऐतराज जता दिया है। एकाएक कार्रवाई कर एमसी ने इसका निर्माण कार्य भी तुड़वा दिया। ये सारा कार्य आरट्रैक शिमला द्वारा किया जा रहा था।
विज्ञापन


सेना द्वारा गेयटी थियेटर के पास कारगिल शहीदों की प्रतिमाएं लगाने के लिए बनाई गई चारदीवारी को नगर निगम ने अब हटा दिया है। 27 अक्तूबर को उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने हैरिटेज क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण करने का आरोप लगाते हुए काम रुकवा दिया था।

पंवर का कहना है कि हैरिटेज क्षेत्र में निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता। सरकार की हैरिटेज कमेटी से भी उन्होंने बात की है। कमेटी का कहना है कि उन्होंने किसी को भी निर्माण करने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरिटेज क्षेत्र में आता है रिज

रिज मैदान शहर के हैरिटेज क्षेत्र के तहत आता है। यहां पर किसी भी प्रकार के नए निर्माण पर रोक लगाई गई है। विशेष परिस्थितियों में सिर्फ सरकार की हैरिटेज कमेटी ही निर्माण करने की अनुमति दे सकती है।

लेकिन रिज मैदान पर शुरू किए गए निर्माण के लिए सेना ने अनुमति नहीं ली थी। इसके चलते नगर निगम ने काम रुकवाया दिया। शनिवार को भवन एवं मार्ग शाखा ने गेयटी थियेटर के पास किए गए निर्माण कार्य को तोड़ कर मौके से निर्माण सामग्री हटा दी है।

भवन एवं मार्ग शाखा के अधिशासी अभियंता एचके गुप्ता ने निर्माण कार्य तोड़ने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें