फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी साल में पेयजल सस्ता करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सदन में पार्षद संजय परमार के प्रस्ताव को दी मंजूरी, कंपनी बीओडी लेगी अंतिम फैसला
विज्ञापन

पहले भी सदन से भेजा गया था प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चुनावी साल में शहरवासियों को सस्ता पेयजल मिल सकता है। नगर निगम सदन ने शहर में पेयजल दरें घटाने और 10 किलोलीटर मासिक पेयजल निशुल्क देने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। महापौर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुए नगर निगम सदन में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
हालांकि, पेयजल कंपनी इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला लेगी। कच्चीघाटी से भाजपा पार्षद संजय परमार ने प्रस्ताव लगाया था कि शहर में 10 किलोलीटर तक का मासिक पेयजल निशुल्क दिया जाए। इसी तरह 11 से 30 किलोलीटर पानी पर 16.50 जबकि 31 से 60 किलोलीटर मासिक पेयजल खपत पर 20 रुपये प्रति किलोलीटर की दर से बिल वसूले जाएं। इससे शहरवासियों को राहत मिलेगी। वर्तमान दरें ज्यादा हैं। सभी पार्षदों ने इसका समर्थन किया। सदन ने बीते साल भाजपा पार्षद सुनील धर के इसी तरह के प्रस्ताव को पारित किया था, जिसे कंपनी ने खारिज कर दिया था। इस बार सदन से पारित प्रस्ताव पर राहत मिलती है या नहीं, इसका पता आने वाले दिनों में चलेगा। पार्षद दिवाकर देव शर्मा और सुनील धर ने पहले भेजे प्रस्ताव के खारिज होने के लिए मेयर और डिप्टी मेयर को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इस प्रस्ताव को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में गंभीरता से नहीं उठाया गया। बीते माह भाजपा पार्षद विवेक शर्मा ने भी बिजली की तर्ज पर कुछ किलोलीटर पेयजल निशुल्क देने का मामला उठाया था। इसके बाद पूर्व मेयर कुसुम सदरेट समेत कई पार्षद मुख्यमंत्री के पास भी पहुंच गए थे। ये भी पेयजल सस्ता करने की मांग कर रहे हैं। अब सदन से पारित प्रस्ताव के बाद शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। आजीविका भवन में बची दुकानें दिव्यांगों और एकल महिला को देने पर भी चर्चा हुई। मनोनीत पार्षद जसविंद्र सिंह ने कोरोनाकाल अवधि के दौरान टैक्स कूड़े पर लगने वाली पैनल्टी हटाने की मांग की।
विज्ञापन

समरहिल के लोगों को दो तोहफे
सदन में समरहिल वार्ड में गोहन से आंदड़ी तक एंबुलेंस रोड बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस पर पहले चरण में 25 लाख रुपये खर्च होंगे। पार्षद शैली शर्मा ने सामुदायिक भवन का किराया 25 हजार से घटाने की मांग की। सदन ने इसे पारित कर दिया। अब निगम इसका नया किराया तय करेगा। बैठक में दिवाकर देव शर्मा ने बीपीएल कार्ड जारी करने, राकेश शर्मा ने पंथाघाटी में शौचालय बनाने, बिट्टू कुमार ने गरीबों को आवास देने का मामला उठाया।
विज्ञापन

सदन के फैसले जो जनता को देेंगे राहत
खलीनी सामुदायिक भवन में बनेगा सीसीटीवी कंट्रोल सेंटर
न्यू शिमला सेक्टर तीन में 30 लाख रुपये से बनेगी पार्किंग
कसुम्पटी बाजार में बनेगा व्यावसायिक परिसर, पार्किंग सुविधा भी मिलेगी
आगामी वित्त वर्ष के लिए निर्माण सामाग्री खरीदने को मंजूरी
घोड़ाचौकी में भवन गिरने से प्रभावित परिवारों को जमीन देने का मामला सरकार को भेजेंगे
सदन ने बजट को भी दी मंजूरी
नगर निगम सदन ने बजट को भी मंजूरी दी। कांग्र्रेस ने इस पर खूब हंगामा किया और कहा कि अब तीन महीने ही बचे हैं, जनता बता देगी कि भाजपा ने काम किया है या नहीं। पार्षद इंद्रजीत सिंह, आनंद कौशल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के पैसों का उपयोग नहीं दुरुपयोग हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें