फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे गजब! महंगाई में भी मुफ्त का पानी पी रहे ये जनाब

Mon, 31 Mar 2014 11:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने ऐसी सरकारी कालोनियों की सूची तैयार की है, जहां अफसर और कर्मचारियों को पानी का बिल नहीं दिया जाता।
विज्ञापन


रिकॉर्ड खंगालने के बाद ऐसे करीब सौ कनेक्शनों की सूची तैयार कर ली गई है। इस सूची से साफ हो गया है कि निगम के अपने ही अफसर मुफ्त का पानी पी रहे हैं।

हालांकि सूत्र बताते हैं कि अभी आधी अधूरी सूची तैयार की गई है। इसकी सूची सोमवार को आगामी कार्रवाई के लिए निगम आयुक्त को सौंपी जा रही है। पानी के कनेक्शन आईएएस अफसरों से लेकर सरकारी कालोनियों में रह रहे चतुर्थ श्रेणियों के नाम पर हैं।
विज्ञापन


सोमवार को फाइल आयुक्त को सौंपी जानी है। अब तक की जांच में सामने आया है कि अधिकतर कनेक्शनों के बिल ही जारी नहीं होते। ऐसे कनेक्शन भी हैं, जिनके बिल जारी तो होते हैं लेकिन सालों से बिल जमा नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


निगम भी दिखा रहा मेहरबानी

ऐसे कनेक्शन को प्लग करने की निगम ने भी कभी जहमत नहीं उठाई है। आम आदमी अगर एक बिल भी जमा न करे, तो झट से कनेक्शन प्लग कर दिया जाता है।

मामले सामने आने के बाद महापौर संजय चौहान ने इस संबंध में जांच के निर्देश जारी किए थे। इसी के तहत यह सूची तैयार की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें