फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर..

Tue, 07 Oct 2014 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप नगर निगम दफ्तर में कोई काम करवाने आ रहे हैं जो जरा ठहरिए। आपको इसके लिए एक हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है। नगर निगम दफ्तर को खाली कर पुराने कोर्ट कांप्लेक्स में सामान शिफ्ट करने के चलते सारा कामकाज ठप हो गया है।
विज्ञापन


नए और पुराने दोनों ठिकानों में नगर निगम में अधिकारी और कर्मी नहीं मिल रहे हैं। मंगलवार को जन्म-मृत्यु पंजीकरण के प्रमाणपत्र जारी करने का काम भी बंद हो गया। त्योहारी सीजन के दौरान चल रही छुट्टियों के चलते काफी संख्या में अधिकारी और कर्मी अवकाश पर भी हैं।

संभावित है कि 13 अक्तूबर के बाद नगर निगम में काम पटरी पर लौटेगा। सहायक आयुक्त शाखा, जल शाखा, स्वास्थ्य शाखा, भवन एवं मार्ग शाखा, प्रोजेक्ट शाखा, लेखा शाखा और जनरल शाखा की शिफ्टिंग का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


नगर निगम दफ्तर को शिफ्ट करने के बाद टाउन हॉल बिल्डिंग का जीर्णोद्धार किया जाना है। पर्यटन विभाग ने एशियन डेवलेपमेंट बैंक की आर्थिक मदद से जीर्णोद्धार करना है। करीब दस करोड़ की राशि जीर्णोद्धार पर खर्च होनी है।
विज्ञापन


निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया है कि जल्द व्यवस्थाएं पटरी पर आ जाएंगी। शिफ्टिंग का काम युद्धस्तर पर जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें