फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री से पहले पार्षद से करवा दिया दुकानों का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के लोअर बाजार में टनल के पास बनीं दुकानों के उद्घाटन पर गरमाई सियासत
विज्ञापन

क्रॉसर
शहरी विकास मंत्री ने करना था दुकानों का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार में टनल के पास बनी स्मार्ट सिटी की आधा दर्जन नई दुकानों का उद्घाटन शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से पहले भाजपा पार्षद ने ही कर दिया। मामला सामने आने के बाद अफसरों के हाथ पांव फूल गए लेकिन उन्होंने मंत्री को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी। शहर के कारोबारियों ने रिबन काटते और मिठाई खाते भाजपा पार्षद की फोटो खींचकर वायरल कर दी।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे सब्जी मंडी में दुकानों का उद्घाटन कर रहे थे। इसके बाद उन्हें लोअर बाजार में टनल के पास बनी दुकानों का भी रिबन काटना था। लेकिन मंत्री सब्जी मंडी से लोअर बाजार टनल पहुंचते इससे पहले ही कुछ कारोबारियों ने यहां मौजूद भाजपा पार्षद एवं शिमला व्यापार मंडल महासचिव संजीव ठाकुर से रिबन कटवा दिया। रिबन काटने के बाद मौके पर मिठाइयां भी बांटी गईं।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद ने जो रिबन काटा, वह दुकान के अंदर लगा था। दुकान के बाहर एक ओर रिबन लगा था जिसे बाद में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने ही काटा। मंत्री और निगम अधिकारियों को पहले काटे रिबन का पता नहीं लगा। ऐसे में बाद में विधिवत रूप से रिबन काटा गया और मंत्री ने कारोबारियों को बधाई भी दी। साथ ही स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाली नई दुकानों के काम में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। लेकिन मंत्री से पहले एक और रिबन कटवाने को लेकर चर्चा का बाजार गरमा गया।
मंत्री और पार्षद के बीच है 36 का आंकड़ा
शहरी विकास मंत्री और भाजपा पार्षद संजीव ठाकुर के बीच मेयर चुनाव के बाद से छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। पार्षद संजीव ठाकुर मेयर पद के दावेदार थे। लेकिन उन्हें दरकिनार करते हुए भाजपा ने सत्या कौंडल को मेयर बनाया था। इसके बाद भाजपा पार्षद कई बार मंत्री को निशाने पर ले चुके हैं। अब उनसे उद्घाटन करवाने का मामला गरमा गया है।
कारोबारियों के कहने
पर काटा रिबन : पार्षद
भाजपा पार्षद संजीव ठाकुर ने कहा कि इन दुकानों के कारोबारी चाहते थे कि वह रिबन काटे। इसलिए इनके आग्रह पर दुकान के अंदर का रिबन काटा गया। कहा कि हिमुडा जल्द बाकी दुकानों का काम पूरा करे।
कोट
हमारे सामने नहीं कटा रिबन: अभियंता
हिमुडा की अधीक्षण अभियंता अंजोरी कपूर ने कहा कि वह उद्घाटन से पहले खुद मौके पर पहुंच गई थी। उनके सामने किसी पार्षद ने रिबन नहीं काटा। यह कब काटा गया, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे किसी उद्घाटन की जानकारी नहीं: आयुक्त
नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि निगम के सभी अधिकारी सब्जी मंडी में हो रहे उद्घाटन में मंत्री के साथ थे। इस दौरान लोअर बाजार में पार्षद के उद्घाटन करने का मामला उनके ध्यान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें