फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को मिलेगी पार्क पार्किंग की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की बजट पर बुलाई बैठक में पार्षदों ने पार्किंग को प्राथमिकता में रखा
विज्ञापन

राजधानी में और अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाने का आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भाजपा शासित नगर निगम के आखिरी बजट से शहरवासियों को पार्किंग की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। नगर निगम की ओर से सोमवार को बजट पर बुलाई बैठक में सभी पार्षदों ने पार्किंग को ही अपनी प्राथमिकता रखा है। पार्षदों ने लिखित प्राथमिकताएं नगर निगम प्रशासन को सौंपी हैं।
मेयर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में दो चरणों में हुई बैठकों में पार्षदों ने कहा कि उन्हें अपने वार्ड में पार्किंग की सुविधा चाहिए। कई पार्षदों ने बाकायदा इसके लिए स्थान भी चिन्हित किए हैं। इसके अलावा पार्षदों ने शहर में बिजली तार भूमिगत करने को भी प्राथमिकता में रखा है। पार्षदों का कहना है कि बर्फबारी के दौरान हर साल बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। शहर को तारों के जंजाल से राहत दिलाने के लिए इन्हें भूमिगत किया जाए। इसके अलावा पार्षदों ने अपने वार्डों में सामुदायिक भवन, एंबुलेंस रोड, पार्क बनाने, स्ट्रीट लाइटें लगाने, सड़कें और रास्ते पक्केे करने के सुझाव दिए हैं। मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि इन सभी सुझावों के आधार पर बजट में प्रावधान किया जाएगा। शहरवासी भी बजट पर लिखित सुझाव नगर निगम को भेज सकते हैं। इस माह के अंत में बजट पेश किया जाना है।
विज्ञापन

बर्फबारी हटाने के लिए खरीदो रोबोट
बैठक में पार्षद कमलेश मेहता ने दो और रोबोट खरीदने का सुझाव दिया। कहा कि तंग सड़कों से बर्फ हटाने के लिए निगम के पास सिर्फ दो ही रोबोट हैं। इनकी संख्या बढ़नी चाहिए। बाकी पार्षदों ने भी इस पर सहमति दी।
मर्ज एरिया का दर्द छलका, पार्षद निधि मांगी
बैठक में मर्ज एरिया को लेकर भी सुझाव आए हैं। शांति विहार वार्ड के पार्षद शारदा चौहान समेत कई पार्षदों ने इस एरिया के लोगों को सस्ते घरेलू बिजली और पानी के कनेक्शन देने की मांग उठाई। बैठक में पार्षद शैली शर्मा ने हर वार्ड के लिए पार्षद निधि देने का सुझाव दिया ताकि तुरंत किए जाने वाले काम इस निधि से करवा सकें। कई बार जरूरी कामों की फाइलें भी दो-दो माह तक निगम में घूमती हैं। इसे पार्षद निधि से तुरंत करवा सकते हैं।
उपमहापौर समेत 20 पार्षद बैठक से नदारद
शहरवासियों को नए साल के बजट में क्या नई सुविधाएं दी जाएं इसे लेकर बुलाई बैठक में उपमहापौर शैलेंद्र चौहान, पूर्व मेयर कुसुम सदरेट, पूर्व उप महापौर राकेश शर्मा समेत 20 पार्षद नहीं आए। हालांकि इनमें से कुछेक पार्षदों ने प्राथमिकताएं लिखित में भेज दी हैं। मेयर के अलावा पार्षद सुनील धर, शैली शर्मा, किरण बावा, दिवाकर देव शर्मा, जगजीत सिंह बग्गा, किमी सूद, बिट्टू कुमार, कमलेश मेहता, राकेश चौहान, रेणु चौहान, कुसुमलता ठाकुर ही बैठक में मौजूद रहे। मनोनीत पार्षद राजेंद्र चौहान ने भी सुझाव दिए।
विज्ञापन

यह 10 सुझाव भी आए
1. उपनगरों में बनाएं खेल परिसर, वार्डों में हों ओपन जिम
2. हर वार्ड में हो पार्षद कार्यालय
3. सभी इलाकों में टैक्सी सुविधा मिले
4. दीवारों, प्रवेश द्वारों का वॉल पेंटिंग से हो सौंदर्यीकरण
5. बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरे
6. नालों का हो चैनलाइजेशन
7. बसस्टॉपेज पर बने रेन शेल्टर
8. वनभूमि पर रेन हार्वेस्टिंग टैंक बनाए जाएं
9. वार्डों में बुक कैफे, लाइब्रेरी की हो सुविधा
10. पैदल चलने के लिए बने कवर्ड पाथ
पेयजल, बंदर, लावारिस कुत्तों पर किसी ने नहीं दिए सुझाव
शहरवासियों को बंदरों और कुत्तों के उत्पात से कैसे बचाया जाए, इस पर पार्षदों ने सुझाव नहीं दिए। राजधानी को पर्यटक स्थल के तौर पर कैसे विकसित किया जाए, नगर निगम की आय कैसे बढ़े, पार्कों का सौंदर्यीकरण कैसे हो, पेयजल समस्या से कैसे निजात मिले, नगर निगम में खाली पद भरे जाएं, इस पर किसी ने सुझाव नहीं दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें