फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शहर से शिफ्ट ढली होगी सब्जी और अनाज मंडी, टिंबर मार्केट और कच्ची घाटी मैकेनिकल मार्केट भी होगी शिफ्ट

Thu, 22 Jan 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
विज्ञापन
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में मंत्री जगत सिंह नेगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
राजधानी शिमला में भीड़ कम करने के लिए लोअर बाजार सब्जी मंडी, गंज बाजार अनाज मंडी, लक्कड़ बाजार टिंबर मार्केट, कच्ची घाटी मैकेनिकल मार्केट और ट्रांसपोर्ट एरिया को शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए ढली फोरलेन पर पांच स्थान चिह्नित किए हैं। जल्द ही संबंधित विभाग इन जगहों का संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट मंत्रिमंडलीय उप-समिति को सौंपेंगे।
विज्ञापन


राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। शिमला नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर और अर्बन प्लानर टिकेंद्र सिंह पंवर ने बैठक में शहर से भीड़ कम करने के लिए अपने सुझाव रखे। बैठक में तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी इस विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री के इन्फ्रास्ट्रक्चर एडवाइजर अनिल कपिल, नगर निगम शिमला आयुक्त भूपेंद्र अत्री और संयुक्त सचिव लॉ विवेक ज्योति भी उपस्थित रहे।

पार्किंग पर हुई चर्चा
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में शिमला की चार पार्किंग के विवाद पर चर्चा की गई। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि संजौली और लिफ्ट पार्किंग का मामला फिलहाल न्यायालय के विचाराधीन चल रहा है। इन दोनों पार्किंग के अधिग्रहण को लेकर सरकार लीगल ओपिनियन लेगी। इन पार्किंगों का निर्माण करने वाले ठेकेदारों के साथ कांट्रेक्ट की भी समीक्षा की जाएगी और सरकार जनहित में फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें